Ranchi: सोने के दौरान विवाद के बाद युवक की हत्या करने वाले आरोपी को रांची के कांके थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुरूम निवासी गिरफ्तार आरोपी महेश उरॉव के निशानदेही पर गला घोंटने में प्रयुक्त रस्सी पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी मिस्त्री का काम करता था, मृतक गोन्दा उरॉव आरोपी के साथ सहयोगी के रूप में काम करता था. काम के दौरान दोनो के बीच हमेशा कहा सुनी तथा लड़ाई झगड़ा होता था. घटना के दिन गाँव में ही एक शादी समारोह खा पीकर गोन्दा उरॉव सोने के लिये घटनास्थल पर आ गया था. एवं आरोपी के बेड पर जाकर सो गया. अचानक दोनो के बीच पूर्व के बात को लेकर विवाद हुआ एवं महेश ने रस्सी का फंदा बनाकर गोन्दा उरॉव का गला घोंटकर हत्या कर दिया. एवं शव को दूसरे कमरे में ले जाकर रख दिया तथा रस्सी को छुपा दिया.
आरोपी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उसके निशानदेही पर गला घोंटकर मारने में प्रयुक्त रस्सी को घटनास्थल से बरामद किया गया है.
बता दे कि 13 मई को सुबह कांके थाना को सूचना मिली कि बनहरा गाँव में एक निर्माणाधीन मकान में गोन्दरा उरॉव का शव मिला है. काण्ड के उदभेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए हुए घटना में शामिल कुछ संदिग्ध से पूछताछ किया गया. तकनीकी मदद से महेश उराँव को गिरफतार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed