Ranchi: बिजली के तार खिचने के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पलामू के छतरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी चितरंजन यादव थाना क्षेत्र के ही बाधामारा का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेश भुईययां गुरुवार को छतरपुर थाना में फ़र्दबयान दिया कि बीते बुधवार को इनके भाई सीता भुईया का साजिश के तहत चितरंजन यादव ने हत्या कर शव को छुपाने के उदेश्य से सड़क के किनारे झाड़ी में फेक दिया था. अनुसंधान में आरोपी चितरंजन यादव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना से कुछ दिन पहले इसके और मृतक के बीच बिजली का तार खिंचने को लेकर विवाद हुआ था. इसी में चितरंजन यादव बीते रात को गला दबा कर हत्या कर दिया. आरोपी का अपराधिक रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed