Patna: सीतामढ़ी जिले के सिरा गांव में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. युवक की पहचान गांव के बैद्यनाथ साह के 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रुप में की गई है. प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया. लड़की पक्ष के सरपंच के साथ ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वही पुलिस आरोपी सरपंच राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार शनिवार को डुमरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरा में राजू कुमार की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में मृतक के प्रेम-प्रसंग को लेकर गांव के सरपंच एवं कुछ अन्य ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें वह जख्मी हो गया तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सदर-1 एसडीपीओ द्वारा घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर जांच की गई है. मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है तथा मामले में डुमरा थाना (कांड संख्या- 142/26) में मामला दर्ज किया गया. वही मुख्य आरीप सरपंच राजीव राय को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed