Ranchi: पाकुड़ के टाउन थाना क्षेत्र के महुवाडांगा निवासी पप्पू तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गया. हाइवा के चपेट में आने से घायल पप्पू तिवारी का बंगाल के बहरमपुर में इलाज चल रहा था. मामले को लेकर मालपहाडी ओपी में मृतक के भाई अजय तिवारी के लिखित आवेदन पर हाइवा के चालक, मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को दोपहर करीब 3:00 बजे पप्पु तिवारी अपने बाइक (JH16G9059) से अमड़ापाड़ा से काम करके अपना घर लौट रहा था. इसी क्रम में मालपहाड़ी ओपी के सिलकुट्टी (छोटा मोहलान) गांव के पास एक अज्ञात हाईवा विपरीत दिशा से आकर जोड़दार धक्का मारकर भाग गया. जिससे पप्पू तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सुचना पर पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से ईलाज के लिए सीनाजोरी सदर अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से बेहतर ईलाज के लिए बंगाल के बहरमपुर रेफर कर दिया. बरहमपुर से कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया गया. एसएसकेएम में ईलाज के क्रम में मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed