Patna: शादी समारोह में एक युवती को बरात में शामिल युवक कट्टा से डरा रहा था. मौजूद लोगों ने मना किया तो आरोपी गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा निवासी विकाश कुमार और जम्होर थाना क्षेत्र के आसखाप निवासी आनंद कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के धुसरी गांव में शादी समाहरोह में बराती में 2 युवक देशी कट्टा लेकर आए तथा शादी समारोह में उपस्थित एक युवती को देशी कट्टे से डरा रहे है एवं रोकने पर आस पास के लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर रहे है. सूचना पर औरंगाबाद पुलिस की डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया. वही आरोपी आनंद कुमार व विकाश कुमार को गिरफ्तार कर 1 देशी कट्टा को जप्त किया गया. इस संदर्भ में हसपुरा थाना (कांड संख्या-168/25) में मामला दर्ज किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है.
