Ranchi: दुमका में रिलायंस मार्ट के नजदीक से अपहृत युवक को पुलिस सकुशल बरामद कर लिया है. 5 लाख फिरौती के लिये घटना को अंजाम देने में शामिल अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र के हिजरा रोड डंगालपाड़ा के रहने वाला मानस दास, रसिकपुर के रहने वाले संतोष कुमार मण्डल उर्फ राजा मण्डल, पुराना दुमका केवटपाड़ा के रहने वाला नामित कुमार राणा, बक्सीबांध का रहने वाला अंशु कुमार उर्फ मक्खी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरनाकुंडी निवासी सुबोजीत मण्डल का नाम शामिल है. आरोपी के पास से फिरौती की माँग करने में प्रयुक्त पाँच मोबाईल, होरनेट गाड़ी (JH04S 3551) और MAGNITE कार (JH04AC 6950) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुमका टाउन थाना क्षेत्र के गाँधी मैदान के समीप रिलायंस मार्ट के पास से देवघर जिले के पथरअड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला निवासी रंजीत कुमार दास के पुत्र राजीव रंजन को अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया. और फिरौती के तौर पर पाँच लाख रूपये का माँग किया गया. साथ ही धमकी दिया गया कि फिरौती की रकम नहीं देने पर इनके पुत्र राजीव रंजन को जान से मारकर फेंक दिया जाएगा. इस संबंध में वादी रंजीत कुमार दास के लिखित आवेदन के आधार पर टाउन थाना (काण्ड संख्या-180/25) में मामला दर्ज किया गया. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम पांचो आरीप को तकनीकी तौर पर छापामारी कर गिरफ्तार किया. अपराधियों के गिरफ्त से अपहृत को बरामद किया गया. इन्होंने अपने-अपने दोष स्वीकारोक्ति बयान में अपना-अपना दोष स्वीकार किया हैं.
