Ranchi: पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी जॉईनिंग लेटर देकर ठगी करने वाली महिला को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला सुर्यमन्ती कुमारी बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिन्हुआर की रहने वाली है. पुलिस आधा दर्जन फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र के ग्राम धनगाँव में पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी जॉईनिंग लेटर देकर लोगों को बहला-फुसलाकर पैसा की वसुली किया जा रहा है. सूचना पर एसडीपीओ व गुमला थाना पुलिस को छापामारी दल में शामिल किया गया. छापामारी के दौरान पुलिस वादिनी कान्ती कुमारी के गाँव पहुँची. एवं वादिनी एवं अन्य लोगों से सम्पर्क करने पर बताया गया कि वादिनी करीब 3 वर्ष पहले सिलाई कम्पनी में काम करने के लिए दिल्ली गयी थी उसी दौरान कम्पनी में ही सुर्यमन्ती कुमारी से मुलाकात हुई थी. इस दौरान सुर्यमन्ती कुमारी बोली कि मेरे पति पिन्टु कुमार उर्फ अविनाश कुमार दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं और बहुत लोगों को सरकारी नौकरी लगाये है. उसके बाद सुर्यमन्ती कुमारी ने अपने पति से उनके मोबाईल से बात करायी तो पिन्टु कुमार उर्फ अविनाश कुमार अपना पता दिल्ली के कापासेरा हाउस नम्बर 918 गली नम्बर 11 का रहने वाला बताया, और बोला कि तुम्हें दिल्ली पुलिस में नौकरी दिला दूंगा. जिसके एवज में 5 लाख रूपय लगेगा. जिसमें कम से कम ढाई लाख रूपया तत्काल जमा करना होगा.
गुमला एसपी के कार्यालय में भी है वैकेसी
पिन्टु कुमार ने आगे बताया कि गुमला एसपी का कार्यालय में भी खाना बनाना, सफाई करने का वेकेन्सी खाली है. यदि कोई काम करना चाहता है तो उसके लिए प्रति व्यक्ति आठ हजार रूपये देना पड़ेगा. उसके बाद पिन्टु अपना बैंक खाता नं0 एवं मोबाईल फोन पे नम्बरदिया और बोला कि जितना जल्दी पैसा जमा कर दोगी नौकरी लगा देंगे. उसके बाद वादिनी कान्ती कुमारी ने अलग-अगल तिथि में 2,29,000 जाम की. तथा शांति केरेट्टा, सेरोफिना बागे, अजय लोहरा, विजय लोहरा, सोनी देवी, बिरेन्द्र लोहरा, सोनी देवी, अंजलीना बागे से आठ-आठ हजार रूपया करके 64,000 रूपया समेत कुल 2,93,000 रूपया पिन्टु कुमार उर्फ अविनाश कुमार के दिये गये खाता नम्बर एवं फोन पे पर भेजा गया.
जॉइनिंग लेटर लेकर दोनो पहुंचे पीड़िता के घर
सुर्यमन्ती कुमारी अपने पति पिन्टु उर्फ अविनाश के साथ दोनों गुमला स्थित वादिनी कान्ती कुमारी के घर पहुंची और बोला कि तुम्हें दिल्ली में नौकरी लगा है और तुम्हारे साथियों का भी नौकरी गुमला पुलिस में लग गया है. जिसका जॉइनिंग लेटर देने आया हूँ, उसके बाद सभी को जॉइनिंग लेटर दिया गया और वादिनी कान्ती कुमारी को बिजुआसन मैदान का कैंप में जाने के लिए बोला तो ये वहाँ गयी और वहाँ के पुलिस को जॉइनिंग लेटर दिखाई तो उनलोगों के द्वारा बताया गया कि ये फर्जी जॉइनिंग लेटर है. उसके बाद वादिनी कान्ती कुमारी अपने घर आ गयी. बीते रविवार को सुर्यमन्ती कुमारी वादिनी के घर में थी. जिसे थाना लाया गया. सुर्यमन्ती कुमारी से पुछताछ करने पर बतायी कि नौकरी दिलाने के एवज में 2,93,000 रूपया लिये थे एवं फर्जी जॉईनिंग लेटर दिया है. वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर गुमला थाना (कांड सं0-277/25) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें सुर्यमन्ती कुमारी, पिन्टू कुमार उर्फ अविनाश कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. सुर्यमन्ती कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
