Ranchi: हजारीबाग स्थित होटल के पास से राहुल दुबे गैंग गुर्गा के साथ महिला को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी लेवी की रुपये नही देने पर फायरिंग का योजना बनाया था. गिरफ्तार आरोपी में केरेडारी थाना क्षेत्र के हेन्देगीर निवासी मुनिका कुमारी और लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के चमातु निवासी राजदीप कुमार साव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक पुलिस कार्बाइन, दो देशी पिस्टल, 5 गोली, 4 AK-47 राइफल का मैगजीन, 5 SLR राइफल का मैगजीन, 6 मोबाइल और एक बाईक (JH19D&7532) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को उरीमारी स्थित कोलियरी कंपनी से रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने के कारण राहुल दुबे एवं आशीष साव के निर्देश पर गिरोह के सदस्यों द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई. योजना के तहत गिरोह के सदस्य बाईक से उरीमारी पहुंचकर कोलियरी क्षेत्र में रेकी कर शाम होने की प्रतीक्षा में जंगल की ओर चले गए. इसी क्रम में हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि उरीमारी ओपी क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर गठित एसआईटी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान रिलैक्स होटल के पास से राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य राजदीप साव को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से लोडेड एक पुलिस कार्बाइन, मैगजीन में 3 गोली, लोडेड एक देशी पिस्टल, 2 गोली बरामद किया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर राजदीप साव ने बताया कि एक पिस्टल, गोली एवं मैगजीन गिरोह की महिला सदस्य अनिता मुण्डा अपने घर में छुपाकर रखी है. एसआईटी टीम कार्रवाई करते हुए केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम हेन्देगीर में अनिता मुण्डा के घर की घेराबंदी किया. पुलिस को देखकर भाग रही आरोपी महिला मुनिका कुमारी को महिला चौकीदार ने पकड़ लिया. घर की तलाशी के क्रम में बैडरूम स्थित आलमीरा से एक लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन में 2 गोली, AK-47 राइफल के 4 खाली मैगजीन, SLR राइफल के 5 खाली मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में बड़कागांव (उरीमारी ओपी काण्ड सं०-09/26) में मामला दर्ज किया गया है. राजदीप साव का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध ठाकुरगांव थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.
