Ranchi: खलारी पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाले एक अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए अपराधी इंटरस्टेट गिरोह का सक्रिय सदस्य है. गिरफ्तार आरोपी राहुल दास चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलेरी का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा, 4 गोली, 7.62 एमएम का 10 गोली, बलेनो कार (JH03N1396), बिना रजि० नम्बर का बाइक और घटना के समय अपराधी द्वारा पहना हुआ जिंस एवं शर्ट पुलिस ने बरामद किया है. राहुल दास झारखण्ड के राँची रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गिरिडीह जिला के तथा बिहार के गया एवं अन्य जिले में कई लूट, डकैती जैसे जघन्य मामले में आरोपित है. गश्ती टीम पर फायरिंग से एक सप्ताह पूर्व बिहार के गया जिले के शेरघाटी जेल से छुटा था. जेल से निकलने के बाद पुनः योजना बनाकर खलारी इलाके में अपने सहयोगियों के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुआ था.
हवलदार के पैर में लगी थी गोली
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते रविवार को खलारी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मी के उपर पुरनी राय स्थित बम्बई होटल के पास करीब 12:00 बजे रात्रि बिना रजि० नम्बर के बाइक सवार संदिग्ध एवं बलेनो कार के पास खड़े 4-5 अज्ञात संदिग्ध अपराधियों ने फायरिंग किया. जिसमें गश्ती में तैनात हव० रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस संबंध में गश्ती दल के पदाधिकारी एसआई रवि कुमार सोनी के आवेदन के आधार पर खलारी थाना (कांड सं0- 65/2025) मामला दर्ज किया गया. एसएसपी ने खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में घटना में राहुल दास को राय-बुढ़मू रोड स्थित पाही जंगल के पास से हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलेनो कार एवं बिना नम्बर का बाइक बरामद किया गया. राहुल दास का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना, चतरा के सदर, चतरा हंटरगंज और गिरिडीह सरिया थाना में मामला दर्ज है.
