Ranchi: ट्रक चालक से वसूली करते पुलिस पदाधिकारी का वायरल वीडियों पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही नावाबाजार थाना में तैनात सशस्त्र बलों को पुलिस लाइन भेजने का निर्देश दिया गया है.
जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को नावाबाजार थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती दल का एक संदिग्ध वायरल वीडियो फुटेज पलामू एसपी को व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुआ. वीडियो की सत्यता की जाँच के लिए विश्रामपुर एसडीपीओ को भेजा गया. जाँच में पाया गया कि वीडियो में नवाबजार थाना में तैनात एएसआई राजेश बैठा अपने ग़स्ती पदाधिकारी के होते हुए भी एक ट्रक चालक से अवैध धनराशि लेते दिख रहे हैं. यह आचरण संदिग्ध, मनमाना एवं अनुशासनहीन प्रतीत होता है. जाँच रिपोर्ट पर पलामू एसपी ने सस्पेंड कर दिया. वही अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है.
साथ ही परिचारी प्रवर को नावाबाजार थाना में पूर्व से प्रतिनियुक्त सभी सशस्त्र बलों को पुलिस केंद में प्रतिनियुक्त करते हुए, उनके स्थान पर नए प्रतिस्थानी बलों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है.
