Patna: भागलपुर-दुमका रोड में साझोतरी स्थित मेन रोड पर 386 कार्टून शराब लोड हाईवा को पांका के बौंसी थाना पुलिस ने जप्त किया है. वही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी हाईवा (JH02P3828) चालक राजेश कुमार नवादा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के पिपड़पाती का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिला कि एक हाईवा (JH02P3828) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड करके हंसडीहा से भागलपुर के तरफ ले जाया जा रहा है. सूचना पर बौंसी-02 एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित दल कारवाई करते हुए भागलपुर-दुमका रोड में ग्राम साझोतरी स्थित मेन रोड पर उक्त हाईवा को रोक कर तलाशी किया गया. तलाशी के क्रम में शराब तस्कर हाईवा चालक राजेश कुमार को royal stage अंग्रेजी शराब का 386 कार्टून के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद अंग्रेजी शराब एवं हाईवा तथा चालक का मोबाईल जप्त किया गया. इस संदर्भ में बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
