Ranchi: संबलपुर से कानपुर जा रहे 2.25 करोड़ का गांजा लोड ट्रक लोहरदगा के कचहरी मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के नजदीक पुलिस ने जप्त कर लिया है. वही दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के हसन अली बाजार के रहने वाले शमशेर अली और यूपी के गोंडा जिले के नगर थाना क्षेत्र के फैजाबाद रोड बाईपास गिर्द के रहने वाले इकराम खाँ का नाम शामिल है. मौके पर से 154 पैकैट में 433 किग्रा गांजा, बारह चक्का ट्रक (JH12H 9099) और 2 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि बीते देर रात गुप्त सूचना मिली कि एक बारह चक्का ट्रक लोहरदगा जिला के सीमा में प्रवेश किया है. जिसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गाँजा की अन्तरराज्यीय तस्करी किया जा रहा है. सूचना पर किस्को एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल कचहरी मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास बैरिकेडिंग लगाकर सघन वाहन चेकिंग के दौरान बारह चक्का ट्रक (JH12H 9099) के आने पर रोका गया. ट्रक में से ड्राईवर और खलासी शमशेर अली, इकराम खाँ को उतारा गया. ट्रक का तलाशी के क्रम में ट्रक के केबिन में बने गुप्त बॉक्स में भारी मात्रा में गांजा पैकैट बरामद किया गया. इस संबंध में लोहरदगा थाना (कांड सं0-52/26) में मामला दर्ज किया गया. बरामद गांजा का अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.
