Patna: पटना के मनेर इलाके में चाय दुकान की आड़ में चल रहे मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरोह तस्करी के साथ-साथ सुरक्षा और धमकी के लिए हथियार का इस्तेमाल करता था. ड्रग सप्लाई का बड़ा नेटवर्क लंबे समय से चल रहा था. ड्रग कारोबार में पूरा परिवार ही शामिल था. मुख्य सरगना शुभम और पीयूष नाम के दो भाई समेत आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बाहर से थोक में माल मंगाकर छोटी-छोटी पुड़िया में स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था. छापेमारी के क्रम में दुकानों एवं आरोपी के घर से 545 ग्राम स्मैक, 558 ग्राम चरस, 1 देशी कट्टा, 3 गोली, 1 पिस्टल मैगजीन, 21.5 लीटर विदेशी शराब, 12 लाख 16 हजार रुपए नगद, 3 एटीएम कार्ड, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू , 413 ग्राम चांदी का बिस्कुट एवं 24.7 ग्राम सोने के आभूषण, 1 चारपहिया वाहन एवं 1 बाईक बरामद किया गया है.

पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मनेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चाय की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ की अवैध खरीद–बिक्री करने  तथा भारी मात्रा में डीलिंग की तैयारी की जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में दुकानों एवं आवासीय परिसर से भारी मात्रा में 545 ग्राम स्मैक एवं 558 ग्राम चरस के साथ-साथ 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 01 पिस्टल मैगजीन, 21.5 लीटर विदेशी शराब, 12 लाख 16 हजार रुपए नगद राशि,03 एटीएम कार्ड,01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू , 413 ग्राम चांदी जैसा बिस्कुट एवं 24.7 ग्राम सोने के आभूषण तथा मादक पदार्थ की खरीद–बिक्री में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन एवं 1 बाईक बरामद की गई, साथ ही 2 आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य 4 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. इस प्रकार 6 आरोपी को गिरफ्तार काय गया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित इस सप्लाई नेटवर्क के संबंध अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय  स्तर पर होने की बात प्रकाश में आई है. वही अपराध जनित संपत्ति जप्त किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed