Ranchi: रांची के टाटीसिलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खाली बोगी में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जवान को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. यूपी के इलाहाबाद जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के साहपुर उमरी निवासी आरोपी जवान अजीत सिंह पंजाब पटियाला-42 मेडियम रेजिमेंट में तैनात है.
मिली जानकारी के बीते रात पीड़िता टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर रांची जाने के लिए ट्रेन के इंतजार कर रही थी. इसी बीच आरोपी जबरन वहाँ पर खड़ी ट्रेन के खाली बोगी में ले जाकर धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया. घटना के दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो रेलवे पुलिस मौके पर पुहँची. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. तो आरोपी जोर-जबरदस्ती करने लगा. इस वजह से आरोपी को चोट भी लगी. पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर रांची रेल थाना मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा.
