Ranchi: कोडरमा में रांची-पटना रोड स्थित महिन्द्रा शो रूम के पास बाईक सवार तस्कर को पुलिस गिरफ्तार किया है. आऱोपी के निशानदेही पर दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हजारीबाग से ब्राउन शुगर खरीद आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था. गिरफ्तार आरोपी में तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड के रहने वाले नितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा, राकेश राज, हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के धोबी टोला के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ गोलु उर्फ टाईगर और बरहीडीह के रहने वाले अमित कुमार सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2.84 ग्राम ब्राउन शुगर, 63060 रूपया नगद, आईफोन समेत चार मोबाईल, बोलेरो कैम्पर औऱ बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते एसपी को गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थों के तस्कर बरही की ओर से बाईक से तिलैया की ओर आ रहा है. जो तिलैया बाजार में मादक पदार्थ की बिक्री करने वाला है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम रांची-पटना रोड में महिन्द्रा शो रूम के पास घेराबंदी कर बाईक सवार नितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा एवं राकेश राज को पकड़ा गया. आरोपी के पास से 1.02 ग्राम ब्राउन शुगर, मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त 28700 रूपया, बाईक (JH02AH 4148) बरामद किया गया. आऱोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त था तथा इसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था. बरही के रोहित उर्फ गोलु एवं अमित कुमार सिंह से ब्राउन शुगर खरीद कर उँचे दामों पर बेचता था. रोहित उर्फ गोलु एवं अमित कुमार सिंह देर शाम एक चार पहिया वाहन से काफी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर तिलैया एवं आस पास के क्षेत्रों में बिक्री करने के लिए आने वाला है. पुलिस टीम उसी स्थान पर सर्तकतापूर्वक वाहनों पर नजर रखने लगी कि इसी बीच एक बोलेरो कैम्पर गोल्ड डीएलएक्स (JH02AS 4431) आयी, जिसके बारे में नितेश आनंद ने बताया कि यही वाहन है जिससे दोनों तस्कर ब्राउन शुगर लेकर बिक्री के लिए आ रहा है. पुलिस वाहन की घेराबंदी कर रोहित कुमार उर्फ गोलु उर्फ टाईगर एवं अमित कुमार सिंह को दबोच लिया. आऱोपी के पास से ब्राउन शुगर, नगद, आईफोन समेत अन्य मोबाईल, वेट मशीन, बोलेरो कैम्पर वाहन (JH02AS 4431) बरामद किया गया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त थे तथा इसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. ये ब्राउन शुगर इचाक के अमित से खरीदते थे एवं सब मिलके उँचे दामों पर बिक्री करते हैं. इस संबंध में तिलैया थाना (कांड सं0-05/26) में मामला दर्ज किया गया है.
कोडरमा एसपी ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा.
