Patna: डिजिटल अरेस्ट कर सदर अस्पताल के डॉक्टर से 19 लाख की ठगी मामले में पुलिस दिल्ली से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के नाम पर धमकाकर ठगी किया. भोजपुर साईबर थाना पुलिस ने दिल्ली के आजादपुर लाल बाग निवासी दलिप कुमार और आदर्श नगर राणा प्रताप रोड के रहने वाले जिशान खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
साईबर डीएसपी-सह-थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम वैज्ञानिक एवं तकनीकी विश्लेषण तथा अनुसंधान में पता चला कि पीड़ित डॉ का पैसा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नागपुर वर्धमान नगर स्थित शाखा के खाता धारक नीतिन नरेद्र अंजोली के खाता में ट्रांसफर कराया गया. नीतिन नरेद्र अंजोली ने अपने खाता से दलिप कुमार एवं इंडस्ट्रियल बैंक के खाता धारक जिशान खान को 7,00,000 रुपया ट्रांसफर किया. दोनों खाताधारक ने ठगी का पैसा बैक ऑफ महाराष्ट्र एवं इंडस्ट्रियल बैक से चेक के माध्यम से निकासी किया. बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी किया जा रहा है.
आरा सदर अस्पताल में तैनात है डॉक्टर
जानकारी के मुताबिक आरा सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर राम निवास प्रसाद 1 जुलाई को साइबर थाना में एक लिखित आवेदन दिया. जिसमें बताया कि 26 जून को को मेरे मोबाईल नंबर पर कॉल आया. कॉल करने वाले खुद का एटीएस अधिकारी के रूप में परिचय दिया. उसने बताया कि पुणें के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग सेन के कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकला है. आपका केस नं०-SD. 1928/2025 है. कॉल करने वाले 19,00,000 रुपया ट्रांसफर करा लिया. आगे डराया धमकाया गया तथा घर से बाहर नहीं निकलने एवं किसी से इस संबंध में नहीं बताने की बात कही गई. आवेदन के आधार पर तत्काल भोजपुर साइबर थाना सनहा (सं0-489/25) 1 जुलाई को दर्ज कर जांच शुरु किया गया. जाँच के क्रम में मनी ट्रायल का अवलोकन कर केवाईसी तथा अन्य विवरणी प्राप्त किया गया और इसके आधार पर भोजपुर साइबर थाना (काण्ड सं0-45/25) में 2 जुलाई को मामला दर्ज किया गया.
