Ranchi: पीएलएफआई के जोनल कमांडर की गिरफ्तारी के लिए खूंटी पुलिस ने इनाम घोषित किया है.
खूंटी एसपी ने पीएलएफआई के कुख्यात उग्रवादी दक्षिणी छोटानागपुर जोन के जोनल कमांडर अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या की गिरफ्तारी 1,00,000 लाख रुपये पुरस्कार राशि की घोषणा की है. यह अगले दो वर्षों तक के लिए की गई है.
रांची गुमला के सीमावर्ती इलाके में स्थित लापूंग, बूढ़मू सहित अन्य क्षेत्र में अमृत होरो अन्य सहयोगी के साथ सक्रिय है. राजधानी रांची के सीमावर्ती इलाकों में उग्रवादी लंबे समय से चुनौती बने हुए हैं. लंबे समय से रांची के सीमाना इलाके को नक्सलियों ने सॉफ्ट टार्गेट बना रखा है. यहां चल रहे कंस्ट्रक्शन, रेलवे लाइन, क्रशर, कोयला कारोबारी सहित अन्य कारोबारियों से लेवी वसूलने के लिए लगातार नक्सल घटनाएं सामने आती रही है. पीएलएफआई की आय का प्रमुख का स्रोत जबरन लेवी की वसूली करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed