Patna: चंदौना में बनाये गये एस०एस०टी० चेकिंग प्वाईन्ट का औचक जाँच पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. कमतौल सदर-2 के एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है. सस्पेंड किये गये पुलिस पदाधिकीर एएसआई विनय प्रसाद जाले थाना में तैनात है.
पुलिस से मिली जानकारी कमतौल सदर-2 एसडीपीओ के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आर्दश आचार संहिता के अनुपालन एवं अनुमंडल क्षेत्र में बनाये गये एसएसटी चेकिंग प्वाईन्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मियों की औचक जांच के लिये अनुमण्डल क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा था. भ्रमण के क्रम मे ही एसडीपीओ जाले थाना क्षेत्र अन्तर्गत चंदौना में बनाये गये एसएसटी चेकिंग प्वाईन्ट का औचक जाँच किया गया. जाँच के क्रम में पोस्ट पर 3 नवनियुक्त गृहरक्षकों को उपस्थित पाया गया. तथा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एएसआई विनय प्रसाद अनुपस्थित पाए गए. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के संबंध में बलों से पूछ-ताछ किये जाने पर बताया कि कोई पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी में नही आए है.
बता दे कि आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूरे बिहार में आचार संहिता लागू है. तथा इसे सख्ती से लागू करवाना लोक सेवक का परम कर्तव्य है. इस संबंध में कमतौल सदर-2 एसडीपीओ के द्वारा एएसआई विनय प्रसाद के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाने के संबंध में दरभंगा एसएसपी रिपोर्ट भेजा गया. जांच रिपोर्ट में अनुशंसा के अधार पर एएसआई विनय प्रसाद को तत्काल सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया.
