Patna: निगरानी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दरोगा (एसआई) को रिश्वत लेते निजी आवास से गिरफ्तार किया है. सारण के डोरीगंज थाना में तैनात आरोपी दरोगा मोहित मोहन को 9,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार  किया गया है.

निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार मनु कुमार साह पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी दरोगा के द्वारा डोरीगंज थाना (कांड सं0-123/26) में दर्ज मामले के केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि की. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-41/26) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा मोहित मोहन को 9,000 रूपये रिश्वत लेते हुए डोरीगंज बाजार स्थित इनके निजी आवास से गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed