Patna: थाना परिसर में ओडी में तैनात पुलिस पदाधिकारी पीड़ित से आवेदन लेने के नाम पर रुपये लेते सीसीटीवी में कैद हो गया. मामला दरभंगा के बहेड़ा थाना का है. जहां ओडी ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी आवेदन लेने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. बहेड़ा थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. आरोपी पुलिस पदाधिकारी एएसआई लक्ष्मण कुमार आवेदन के नाम पर पैसे ले रहा था.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बेनीपुर एसड़ीपीओ द्वारा बहेड़ा थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार को ग्राम घोधिया के एक व्यक्ति से बहेड़ा थाना में आवेदन लेने के नाम पर बहेड़ा थाना में किसी व्यक्ति के द्वारा पैसे की उगाही की सूचना के संबंध में जाँच करने के लिए निर्देशित किया गया. निर्देश पर इंस्पेक्टर पंकज कुमार जांच रिपोर्ट सौप दिया. जाँच रिपोर्ट में बताया गया है कि एएसआई लक्ष्मण कुमार अपने ओडी ड्यूटी के दौरान ग्राम घोधिया के ढल्ला यादव से आवेदन लेने के नाम पर पैसा लिया था. ढ़ल्ला यादव से लक्ष्मण कुमार के द्वारा पैसा लेने का प्रमाण थाना में लगे सीसीटीभी कैमरा में नहीं दिख रहा है. इस संबंध में एसडीपीओ द्वारा लक्ष्मण कुमार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा किया गया. अनुशंसा के आलोक में लक्ष्मण कुमार को सस्पेंड कर दिया गया.
