Ranchi: बिहार के औरंगाबाद स्थित बूचड़खाना ले जा रहे गौवंशीय पशू लदा पिकअप को गढ़वा के मझिआंव थाना पुलिस ने पकड़ा है. वही दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. इनमे चालक गौतम कुमार और शबील खान का नाम शामिल है. दोनो उम्र करीब-65 वर्ष, पिता-स्व0 नसरुद्दीन खान, ग्राम-अधौरा, दोनों मझिआंव थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि ग़श्ती के क्रम में मझिआंव थाना पुलिस दलबल के साथ बुढ़ीखांड नामक स्थान पर वाहन जांच कर रहे थे. इसी क्रम में पिकअप वाहन (BR26K7787) में गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से लाद कर ले जाया जा रहा था. वाहन की तलाशी में पाया गया कि सभी पशुओं का बेरहमी से मुंह बांधा हुआ है. चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया गया कि ये 7 पशुओं को और बिहार के औरंगाबाद स्थित बूचड़खाना ले जा रहे थे. एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. आरोपी औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र का रहने वाला पप्पू अंसारी है.
इस संबंध में मझिआंव थाना (कांड संख्या 91/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed