Patna: बेगूसराय के पनसल्ला में मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य करवा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान पनसल्ला वार्ड नं0-1 निवासी शंभू सिंह के रूप में की गई है. लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला में बीती रात अर्धनिर्मित छोटी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शंभू सिंह द्वारा ही मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था. इस वजह से मंदिर के प्रांगण में ही सोता था. सुबह जानकारी मिली कि शंभू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है.
घटना की जानकारी मिलते ही लाखो थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस घटना स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर भेज दिया गया. बेगूसराय एसपी घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर-01 के एसडीपीओ के साथ लाखो थाना पुलिस को सभी पहलुओं पर छानबीन एवं आसपास लगे सीसीटीभी फुटेज का अवलोकन करते हुए अपराधियों को पहचान कर गिरफ्तारी करते हुए मामले का उद्भेदन को कहा है.
