Ranchi: पत्नी से मिलने के लिए चाण्डिल इलाके में स्थित होटल में छिपकर रह रहे कुख्यात अपराधी को जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी मनीष सिंह जुगसलाई थाना क्षेत्र के पावट मोहला गौशाला नाला रोड का रहने वाला है. आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार दिल्ली एवं यूपी के विभिन्न क्षेत्रो में छिपकर रह रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को प्राप्त गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहयोग से ज्ञात हुआ कि जुगसलाई थाना (कांड संख्या-12/26) में दर्ज मामले का नामजद आरोपी मनीष सिंह पत्नी से मिलने के लिए जमशेदपुर से सटे चाण्डिल थाना क्षेत्र के काली मंदिर पारडीह के आसपास कहीं होटल में छिपकर रह रहा है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल काली मंदिर के निकट रिसोर्ट से आरोपी मनीष सिंह को अभिरक्षा में लेकर विशेष पूछताछ के लिए जुगसलाई थाना लाया गया. और साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

विदित हो कि 20 फरवरी को मनीष सिंह के षड़यंत्र एवं बताये अनुसार स्थानीय व्यवसायियों से रंगदारी वसुली करने के प्रयास के क्रम में जुगसलाई पुलिस द्वारा छापामारी कर एक देशी कट्टा चार गोली एवं दो मोबाईल के साथ दीपक सिंह और रौशन सिंह को गिरफ्तार किया गया था. अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मनीष सिंह एक कुख्यात अपराधकर्मी है जो पूर्व में हत्या, फायरिंग, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं जुआ अधिनियम के मामले में आरोप पत्रित है. और इसके कई अपराधिक गिरोह के साथ सम्बन्ध है. मनीष सिंह के द्वारा कई स्थानीय लोगों से रंगदारी मांगे जाने और लोगो को भयभीत करने तथा संगठित अपराधिक गिरोह का सदस्य होने की बात स्वीकार किया है. पूर्व में गिरफ्तार रौशन सिंह के पास से बरामद एक देशी लोहे का कट्टा एवं दो गोली एवं दीपक सिंह के पास दो गोली मनीष सिंह ने उपलब्ध कराया था. मनीष सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध जुगसलाई, सोनारी, साकची और मानगो थाना में 9 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed