Ranchi: सरायकेला खरसावां में साततल्ला मैदान में अपराध की योजना बना रहे शातिर अपराधी को कपाली ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कपाली ओपी क्षेत्र के रोड नंबर-01, मोती जनरल स्टोर के सामने, रहमतनगर, डांगोडीह का रहने वाले गिरफ्तार अपराधी मो0 सज्जाद अंसारी उर्फ छोटा सज्जाद के पास से एक लोडेड पिस्टल, 822380 KF अंकित 1 गोली, 1 लोडेड देशी कट्टा, 8 MM KF अंकित 2 गोली और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कपाली और आजादनगर के शातिर अपराधी सज्जाद अंसारी उर्फ छोटा सज्जाद साततल्ला मैदान में बैठा हुआ है और किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना पर एक छापामारी टीम का गठन कर साततल्ला मैदान, डांगोडीह, कपाली में छापामारी की गई और अपराधकर्मी मो0 सज्जाद अंसारी उर्फ छोटा सज्जाद को लोडेड पिस्टल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा एवं 2 गोली बरामद किया गया. मो0 सज्जाद अंसारी उर्फ छोटा सज्जाद का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चाण्डिल (कपाली ओपी) में चार और मानगो (आजादनगर) थाना में एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *