Ranchi: कई कांडों में आरोपित बीकेएस तिवारी ग्रुप के कमांडर समेत दो उग्रवादी के विरुद्ध रविवार को रांची के ठाकुरगांव थाना पुलिस खलारी डीएसपी के नेतृत्व में इश्तेहार का चस्पा किया. वही दोनो की तलाश में केरेडारी व बुढ़मू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस के अनुसार खलारी डीएसपी के नेतृत्व में ठाकुरगॉव थाना कांड (सं0 31/23 व 36/23) में फरार टीपीसी के तत्कालीन उग्रवादी रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी और अनीश अंसारी उर्फ अविनाश जी के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा किया गया है. हाल के दिनों में टीपीसी उग्रवादी संगठन से अलग होकर बीकेएस तिवारी नामक ग्रुप बनाया है. हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के डमारू के रहने वालेगिरोह के कमाण्डर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी और रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे निवासी गिरोह के सक्रिय सदस्य अनिश अंसारी उर्फ अविनाश जी के विरूद्ध ठाकुरगॉव, बुढ़मू थाना प्रभारी के साथ थाना सशस्त्र बल, सैट-138 के सशस्त्र बल एवं एसएसबी के जवानों और स्थानीय थाना के साथ ढोल-बाजा के साथ इश्तेहार का तामिला किया गया. वही गिरोह के विरूद्ध रविवार अहले सुबह हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना एवं रॉची जिला के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र के जंगलों में छापामारी एवं सर्च अभियान चलाया गया. बीकेएस तिवारी नामक अपराधिक गिरोह के कमाण्डर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी एवं गिरोह के सक्रिय सदस्य अनिश अंसारी उर्फ अविनाश जी बड़कागांव, बुढ़मू, ठाकुरगाँव, केरेडारी, खलारी आदि थाना क्षेत्र के कई कांडों में आरोपित है. दोनों अपराधियों के विरूद्ध इश्तेहार तामिला के समय उपस्थित उनके सगे-संबंधियों एवं ग्रामीणों को सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति यथाः आत्मसमर्पण करने वाले अपराधियों को सरकार द्वारा दी जानेवाली लाभ के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा दोनों अपराधकर्मियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए लोगों से अपील किया गया.
