Patna: पश्चिमी चंपारण के हल्दिया चात से तीन बच्चों को बहला फुसलाकर मानव तस्करी के लिए बंगाल ले जा रहे मां-बेटा को नौरंगिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही तीनों बच्चों का मुक्त कराया गया है. गिरफ्तार आरोपी में बंगाल के वर्धमान जिले क अंडाल थाना क्षेत्र स्थित कमरदंगा हरिपुर निवासी नियोति देवी और उसका पुत्र नागेश भुइंया का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो मोबाईल और दो रेलवे टिकट पुलिस ने बरामद किया है. मुक्त कराई गई नाबालिक बच्चियों में 12 वर्षीय मनसा कुमारी, 4 वर्षीय चंद्र ज्योति कुमारी और 6 वर्षीय जया कुमारी का नाम शामिल है. तीनों पश्चिमी चंपारण जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र के रहने वाले है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि नौरंगिया थाना क्षेत्र से 3 नाबालिक बच्चियों को बहला फुसलाकर एक महिला एवं पुरूष के द्वारा बाहर ले जाया जा रहा है. सूचना पर एएचटीयू थाना पुलिस तथा जन शक्ति फॉडरेशन संयुक्त टीम का गठन किया गया. संयुक्त टीम कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिक बच्चिायों को मुक्त कराया. ट्रैफिकिंग में संलिप्त मां-बेटा को पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम ज्ञात हुआ कि 3 नाबालिक बच्चियों को नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दिया चात से बहला फुसलाकर मानव तस्करी के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है. 3 नाबालिक बच्चियों को मुक्त करया गया. जन शक्ति फॉडरेशन के संचालिका के लिखित आवेदन के आधार पर नौरंगिया थाना (कांड संख्य- 5/26) में मामला दर्ज किया गया है.

बगहा पुलिस सभी स्थानीय नागरिकों से यह अपील करती है कि इस प्रकार के झांसे में न आए और अपने नाबालिक बच्चियों को किसी भी प्रलोभन, धार्मिक अंधविश्वास में न सौपे. बगहा पुलिस द्वारा एनजीओ एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मानव तस्करी के विरूद्ध निरंतर अभियान जारी रखेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *