Ranchi: लोहरदगा के खास अम्बवा मैदान के पास कैरो थाना पुलिस ने हथियार के साथ तीन नाबालिग को निरुद्ध किया है. आरोपी 14 दिसंबर को पिकनिक मनाकर लौटने वाले से हथियार दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है. निरुद्ध 3 नाबालिग के पास से एक देशी कट्टा, स्कूटी (JH01GJ-6448), लूटे गए DSLR कैमरा औऱ मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खास अम्बवा मैदान में 2 लड़के बैठ कर पार्टी कर रहे हैं एवं उन लड़कों के पास पिस्टल है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व एक टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. गठित टीम खास अम्बवा मैदान में छापामारी किया. 2 नाबालिग के पास से स्कूटी, मोबाईल, 12 बोर का एक देशी कट्टा बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 दिसंबर को ग्राम-अम्बवा से बीठा जाने वाले मोड़ के पास अपने एक अन्य नाबालिग दोस्त के साथ बिना नंबर प्लेट के स्कूटी से जा के संध्या में 4:00-4:30 बजे के करीब नन्दनी डैम से पिकनिक मनाकर लौटने वाले 5 लड़को से हथियार दिखाकर DSLR कैमरा, मोबाईल एवं 200 रूपये डरा-धमका कर लूट पाट किया. इस संबंध में कैरो थाना (काण्ड सं० 68/25) में मामला दर्ज है. निरुद्ध ने बताया कि बरामद स्कूटी घटना में उपयोग किया गया था. लूटा गया मोबाईल, DSLR कैमरा इनके दोस्त के पास भण्डरा में है. जिसे साथ चलने पर बरामद करा सकता हूँ.आरोपी के निशानदेही पर तीसरे नाबालिग दोस्त को भण्डरा थाना इलाके से निरुद्ध करते हुए DSLR कैमरा बरामद किया गया. बरामद हथियार के संबंध में कैरो थाना (काण्ड सं०75/25) में मामला दर्ज किया गया. निरुद्ध नाबालिगों को न्यायालय में उपस्थित कर रिमांड होम में भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *