Ranchi: जमशेदुपर पुलिस ने स्वचालित देशी पिस्तौल के साथ एक शातिर अपराधी के साथ नाबालिग को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी में एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के रहने वाले अनिक कुमार सिंह और एक नाबालिग शामिल है. आरोपी के पास से मैगजीन लगा स्वचालित देशी पिस्तौल, दो मोबाईल फोन और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. बरामद मोबाईल में हथियार के साथ तस्वीर सुरक्षित है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम-मुखियाडांगा स्थित एक व्यक्ति अवैध हथियार अपने घर में घूपाकर रखा है तथा किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बना रहा है. एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ग्राम मुखियाडांगा से एक नाबालिग सहित अनिक कुमार सिंह को देशी स्वचालित पिस्तौल के साथ पकड़ा गया. अनिक कुमार सिंह ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि बिहार से वह स्वचालित देशी पिस्तौल लाया था और अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर गाँव-घर में भय एवं दहशत का माहौल बनाने के लिए अपने नाबालिग साथी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ तस्वीर को शेयर कराया था और पिस्तौल को अपने घर के पीछे जमीन में छुपाकर रखा था. तबतक पुलिस ने बीते रात छापामारी कर पिस्तौल के साथ विधि विरुद्ध बालक सहित अनिक कुमार सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया. इस संबंध में एमजीएम थाना (कांड सं0-188/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
