Ranchi: सहेलियों के साथ घर लौट रही नाबालिग को रास्ते में जान से मारने की धमकी देकर जबरन जंगल ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपी सिमडेगा के कोलेबिरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में गोपी सिंह, विकाश सिंह और तारकेश्वर सिंह का नाम शामिल है. तीनों आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जामटोली का रहने वाला है.
मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को सिमडेगा एसपी ने बताया कि बीते रविवार को पीड़ित के परिजन ने थाना आकर बताया कि 29 नवंबर को उसकी नावालिक बेटी और 3 सहेलियां अपने एक लड़का मित्र के साथ घुमने के लिए कोलेबिरा गये. रात होने पर सभी लडकियां लड़का मित्र के घर जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते मे तीनों आरोपी रोक लिया. गाली-गलौच और मार-पीट करने लगे. जान से मारने की धमकी देकर जबरन एक नाबालिक लड़की को सुनसान जंगल में ले जाकर तीनों ने जबरजस्ती दुष्कर्म किया. इस संबंध में कोलेबिरा थाना (काण्ड सं0- 90/25) में मामला दर्ज किया गया. सिमडेगा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठन किया गया एवं छापामारी कर तीनों आऱोपी को गिरफ्तार किया गया.
