Patna: खगड़िया के मुसकीपुर वार्ड-33 स्थित मो शमस परवेज आलम के घर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस उद्भेदन किया है. वही दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक इटरही वार्ड-2 निवासी मो० इश्तेखार उर्फ राहुल और मुसकीपुर वार्ड-33 निवासी मो० शमस परवेज आलम का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 1 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल का बॉडी, 1 जंग लगा देशी कट्टा, 2 छोटा-छोटा गोल स्प्रींग, 1 आधा खुला देशी पिस्टल का बट बॉडी, 1 लोहे का बैरल, 5 ड्रील रड, 1 .315 का मिसफायर गोली, 1 7.65 का गोली, 1 पिस्टल का मैगजीन, 1 लोहा का पिलास, 1 मैगजीन स्त्रींग, 1 लोहे का भट्टी, 2 लोहे का बना ट्रीगर एवं अन्य हथियार बनाने का औजार एवं उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देश के अनुसार अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में गोगरी थाना पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में गोगरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसकीपुर वार्ड नं0-33 स्थित मो० शमस परवेज आलम के घर पर छापामारी करते हुए हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में गोगरी थाना (कांड सं0-225/25) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी मो० इश्तेखार उर्फ राहुल और मो० शमस परवेज आलम का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध गोगरी एवं चौथम थाना में तीन मामला दर्ज है.
