Patna: लखीसराय में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है. लखीसराय के सुर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव स्थित घर में करीब तीन महीने यह गन फैक्ट्री चल रहा था. जब मशीन चलता था तब साउंड बजा दिया जाता था. ताकि लोगो को किसी तरह से भनक न लगे. सरगना पप्पू कुमार के मकान मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था. इसके लिए मुंगेर से कारीगर बुलाया गया था. गिरफ्तार आरोपी में मकान मालिक सरगना प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव, मुंगेर के कासिमबाजार के रहने वाले बिट्टू कुमार उर्फ मो खान, मो चांद, मो शाहनवाज, मो गुलजार और मो राज उर्फ राजू का नाम शामिल है.
मामले की जानकारी देते हुए लखीसराय एसपी ने बताया सुर्यगढ़ा थाना पुलिस और एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. सरगना समेत आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वही मौके पर से 1 देशी कट्टा, 12 बोर का 2 गोली, 40 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 20 अर्द्धनिर्मित स्लाइडर, 45 अर्द्धनिर्मित बैरल, 16 अर्द्धनिर्मित बैरल, 21 अर्द्धनिर्मित बटग्रिप, 10 बॉडी प्लेट, 4 रेती, सडसी, हथौडी, 20 कटर, 47 वर्मा, कैलीपर, गुना काटने वाला कटर, ड्रील मशीन, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, शान ग्राइनडर, 31 बैरल बनाने वाला प्लेट, जेनरेटर, साउंड बॉक्स, बटखारा, 6 बोरा लोहे का बुरादा, ग्राइडर ब्लेड, ग्राइडर व्हील, बेस मशीन, 6 बिजली मोटर और 2 बाईक पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओ में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
