Ranchi: पुलिस को देख भाग रहे उग्रवादी का वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया. मौके पर हजारीबाग के उरीमारी ओपी पुलिस ने 8 उग्रवादी को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में लातेहार जिले क बालुमाथ थाना क्षेत्र के सिरम निवासी सुनील मुण्डा, विरेन्द्र मुण्डा, भाई सुरेन्द्र मुण्डा, लालमोहन मुण्डा, अनिल मुण्डा, मुरपा निवासी रविन्द्र गंझू उर्फ रिंकु, सत्येन्द्र गंझू उर्फ सन्दु और रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसागलौंग निवासी संजय मुण्डा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो. 174 गोली, एक देशी पिस्टल, बोलेरो गाड़ी और सात मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उरीमारी ओपी के कोलियरी क्षेत्र में कुछ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के लोग किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं. सूचना पर हजारीबाग एसपी के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम कार्रवाई करते हुये ग्राम आसवा एवं गुडकुवा गाँव के पास पहुँचे ही थे कि ग्राम उरेज के तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो गाडी तेजी से सामने से आती हुई दिखाई दी. नजदीक आने पर उक्त बोलेरो गाडी का चालक पुलिस की गाडी को अपनी ओर आता देखकर अचानक अपनी गाडी को घुमाकर विपरित दिशा में भागने लगा. तब छामामारी टीम गाडी रोकने का इशारा करते हुए पीछा किया जाने लगा. भागने के क्रम में उक्त बोलेरो गाडी असंतुलित होकर आसवा एवं गुडकुवा गाँव के बीच रास्ते के किनारे पुल एवं पेंड में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसी क्रम में दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बैठे कुछ लोग अपना गेट खोलकर भागने का प्रयास कर हीं रहे थे, तभी उक्त बोलेरो गाडी एवं उसमें बैठे लोगों को छापामारी टीम ने चारों तरफ से घेर लिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर सवार लोगों को निकालने के लिए छापामारी टीम ने प्रयास किया तो प्रथम दृष्ट्या देखा कि आगे वाले सीट के बाँये दरवाजे में हल्की चोट आई है और मुड गई है तथा गाडी का सामने का शीशा टुट गया है. टॉर्च की रोशनी से देखने पर आगे ड्राईवर के बगल सीट में बैठे एवं बीच सीट के बॉये तरफ बैठे दो व्यक्तियों के हाथ में एक-एक इंसास राईफल दिखाई दिया. इसके बाद वाहन सवार आठ उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया.
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में पकड़े गए आरोपी
प्रतिबंधित टीपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमाण्डर भीखन गंझू एवं सब जोनल कमाण्डर दिनेश जी उर्फ रवि राम के साथ मिलकर गिरफ्तार विरेन्द्र मुण्डा, सुरेन्द्र मुण्डा, राँची, लातेहार, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग में संगठन का नेतृत्व कर रहे थे. सब जोनल कमाण्डर दिनेश जी उर्फ रवि राम के साथ विरेन्द्र मुण्डा एवं सुरेन्द्र मुण्डा प्रतिबंधित उग्रवादी टीपीसी संगठन के निर्देश पर लेवी के लिए धमकी देना, दहशत फैलाने का काम कर रहे थे. 12 फरवरी को रामगढ़ जिले के पतरातु, सरैया में इन्ही अपराधियों ने ऑटोमेटिक हथियार से दो दर्जन सौ अधिक राउण्ड फायरिंग की गई थी. हजारीबाग जिले के उरीमारी ओपी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. पुलिस की तत्परता के कारण इन्हें हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
