Ranchi: लातेहार, रांची और चतरा में सक्रिय एक लाख का इनामी उग्रवादी शुक्रवार को सरेंडर कर दिया. लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया निवासी उग्रवादी आलोक यादव उर्फ चन्द्रशेखर कुमार यादव देशी कट्टा, गोली, वर्दी के साथ पलामू जोन के आईजी, लातेहार एसपी, सीआरपीएफ औऱ एसएसबी के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया. सरकार के द्वारा चलाये गये आत्मसमर्पण निति के तहत मुख्य धारा से जुड़ने की अपील पर पीएलएफआई उग्रवादी ने सरेंडर किया है. कई मामले में संलिप्त पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य आलोक यादव उर्फ चन्द्रशेखर कुमार के विरूद्ध 35 मामले दर्ज है. जिसमें राँची में 19, लातेहार में 10, चतरा में 6 मामले दर्ज है. करीब दस-बारह वर्षों से उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य आलोक पूर्व में इनका जेजेएमपी संगठन से भी जुड़ा था. कई बार गिरफ्तार होकर जेल गया था. वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य रहकर वर्तमान में रांची, लातेहार और चतरा में सक्रिय था. कई मामले में में आलोक के विरुद्ध एक लाख का ईनाम घोषित था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed