Patna: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैत्री संबंधों के सौ वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप भारत एवं न्यूज़ीलैंड के बीच रग्बी मैचों का आयोजन किया जाएगा. यह मुकाबले आगामी नवंबर एवं दिसंबर माह में राजगीर में आयोजित किए जाएंगे. इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि भारत और न्यूज़ीलैंड की अंडर 20 महिला और पुरुष दोनों टीम बिहार आएंगी और उनका मैच राज्य खेल अकादमी राजगीर में होगा. दिसंबर महीने में, क्रिसमस की छुट्टियां शुरू होने से पहले भारतीय टीम दो और मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड जाएगी.

इस सिलसिले में इंडियन रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री राहुल बोस पटना आए और उन्होंने माननीय खेल मंत्री श्रेयशी सिंह और बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण  से आधिकारिक बात की. साथ ही राहुल बोस ने अप्रैल महीने में राजगीर खेल अकादमी में सीनियर नेशनल महिला और पुरुष रग्बी चैंपियनशिप की मेजबानी करने का प्रस्ताव भी दिया. इंडिया न्यूज़ीलैंड के मैच मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ़ स्पोर्ट्स, बीएसएसए, बिहार, रग्बी एसोसिएशन, इंडियन रग्बी फेडरेशन यूनियन और न्यूज़ीलैंड रग्बी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाएंगे. इस इवेंट को आयोजित करने के लिए सभी एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर आएँगे, जिससे इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दोस्ती का रिश्ता और सुदृढ़ होगा. रग्बी दोनों देशों के बीच दोस्ती को प्रगाढ़ करने के लिए एक माध्यम का काम करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed