Patna: दरभंगा के सिरूआ स्थित मंदिर के पास रुपए बांटते एफएसटी की टीम एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अजय कुमार प्रसाद कमतौल थाना क्षेत्र के भगरथु का रहने वाला है. आरोपी के पास से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना, भाजपा बिहार लिखा हुआ चार थैला, थैला के अन्दर हायाघाट 84 विधान सभा से संबंधित बूथ सं० 191,192,193 एवं 194 के मतदाता सूची, मतदाता पर्ची, मतदान अभिकर्ता का नियुक्ति फर्म, बीजेपी का पम्पलेट, कमल छाप का बैच, सील मोहर, 89,380 रूपये नगद, मोबाईल और एक चाभी पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में बहेड़ी थाना (कांड सं0 465/25) में पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 84-हायाघाट विधान सभा क्षेत्र के एफएसटी दण्डाधिकारी के आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बीते रात करीब 23:30 बजे सूचना मिली कि बहेड़ी थाना के ग्राम सिरूआ में राम जानकी मन्दिर के पास मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए राशि वितरित किया जा रहा है. दण्डाधिकारी ने बहेड़ी थाना को सूचित करते हुए दलबल के साथ ग्राम सिरूआ राम जानकी मंन्दिर के पास पहुँचे. पुलिस को देखते ही आरोपी थैला लिए भागने लगा, भाग रहे आरोपी अजय कुमार प्रसाद को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
