Patna: बेगुसराय के मीनापुर में घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जमीन विवाद में घटना की आशंका जताया गया है. मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर वार्ड नं0-02 की घटना है. मृतक बसंत कुमार उर्फ नंगो सिंह अपने घर में सो रहे थे. जिसके घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों न गोली मारकर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मटिहानी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया. अबतक के जांच में पता चला है कि जमीनी विवाद घटना को अंजाम दिया गया है. बेगूसराय एसपी भी घटना स्थल पर पहुँचे, उन्होने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. सदर-02 के एसडीपीओ को एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed