Ranchi: कोडरमा के पिपचो बाजार में सुभाष राणा हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए जयनगर थाना पुलिस आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी गौतम राणा मरकच्चों थाना क्षेत्र के राजारायडीह का रहने वाला है. सुभाष राणा अपने बहनोई गौतम राणा एवं गौतम राणा का फुफेरा भाई श्यामसुंदर राणा तथा विनोद यादव के साथ पीपचो बाजार में शराब का पीया था. जिसके बाद श्यामसुंदर राणा तथा विनोद यादव वहाँ से चला गया. इसके बाद सुभाष राणा एवं गौतम राणा ने फिर दुकान से शराब खरीदकर शराब पीया. इसी दौरान गौतम राणा ने सुभाष राणा की पत्नी के विषय में अश्लील एवं गंदी गंदी बातें किया, जिससे दोनों में मारपीट हो गया. इसी बीच गौतम राणा ने सुभाष राणा के सर पर पत्थर से वार कर दिया. जिससे सुभाष राणा की मौत हो गई.
क्या है मामला
8 जनवरी की रात जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो बाजार में एक शव पडे होने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव की पड़ताल में जुट गई. इस क्रम में मृतक की पत्नी संजु देवी ने शव की पहचान अपने पति के रूप में की. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस संदर्भ में मृतक की पत्नी संजु देवी के फर्दब्यान के आधार पर जयनगर थाना (कांड सं० 06/26) में मामला दर्ज किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गौतम राणा को गिरफ्तार किया. घटनास्थल के पास से पुलिस टीम ने पत्थर बरामद की है, जो एक महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य है.
