Patna: निलंबित पुलिसकर्मी कुख्यात अपराधी के ठिकाने से एके-47, इंसास समेत भारी मात्रा में हथियार गोली के साथ 1.40 करोड़ नगद, नोट गिनने की मशीन समेत अन्य समान बरामद करते हुए एसटीएफ व समस्तीपुर पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर जिले के कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके अन्य चार सहयोगी को पकड़ा गया है. आरोपी समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पूरब निवासी सरोज सिंह के अलावे सुल्तानपुर पूरब के ही परशुराम सिंह, विश्वजीत सिंह, मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मुन्ना यादव और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भुथरी निवासी निशांत कुमार राय का नाम शामिल है.
दो लोगो को जान से मारने की सूचना पर कार्रवाई में धराया
जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह को जान से मारने की योजना कुख्यात सरोज सिंह बनाया था. इसकी तकनीकी आसूचना एसटीएफ को मिली. इसके बाद एसटीएफ त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया. और हत्या की घटना को विफल कर दिया.
पटना में तीन ठिकाने पर छापेमारी, 1.40 करोड़ नगद, नोट गिनने की मशीन समेत अन्य समान बरामद
कुख्यात अपराधी सरोज कुमार सिंह के पकड़े जाने के बाद विभिन्न ठिकाने पर छापेमारी की गई. इस दौरान राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के झुनझुन महल के सरिता वाटिका के आवास संख्या-4 बी स्थित कमड़े से 1.40 करोड़ नगद, नोट गिनने की मशीन, जमीन के कागजात बरामद किया गया. साथ ही दानापुर थाना क्षेत्र के सगुनामोड़ स्थित नयाटोला से महानेद राय के मकान में किरायेदार बनके रहे रहे सरोज सिंह के कमरे से जमीन के कागजात से संबंधित एग्रीमेंट जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रूपये है. रूपसपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर नहर स्थित दृष्टिपुंज हॉस्पिटल के पास BL Infra EVE Private Limited Office (जमीन खरीद-बिक्री ऑफिस) में छापामारी के क्रम में 40 जमीन एग्रीमेट से संबंधित कागजात जिसका अनुमानित कीमत 2 करोड़ रूपये है.
कुख्यात सरोज सिंह 2008 बैच का है सिपाही, पूर्व से दर्ज है 9 मामले
कुख्यात सरोज सिंह बिहार पुलिस में वर्ष 2008 बैच का आरक्षी है. जो जहानाबाद जिला में यातायात थाना में पदस्थापित थे. उक्त सरोज सिंह के संबंध में जॉच करने पर पाया गया था कि उनके विरूद्ध पूर्व से 9 आपराधिक मामलें दर्ज है. इसके बाद जहानाबाद एसपी ने संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता के कारण सरोज सिंह को निलंबित कर कर दिया. साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई.
इन समानों की हुई है बरामदगी
एक एके-47, एक मैगजीन, आठ गोली, एक इन्सास रायफल, चार मैगजीन, 70 गोली, एक कारबाईन, एक मैगजीन, 12 गोली, एक .306 रायफल, 45 गोली, चार खोखा, एक बुलेट, एक दुनाली रायफल बैरल, 1.40 करोड़ के जमीन का दस्तावेज, एक आई और 22 मुहर पुलिस ने बरामद किया है.
