Patna: महिला मुखिया के घर से मोतिहारी पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, गोली के साथ करोड़ो के लग्जरी वाहन बरामद किया है. पुलिस आरोपी मुखिया और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया पति के विरुद्ध मोतिहारी के विभिन्न थाना में 21 मामला दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी में हरसिद्धी थाना क्षेत्र के सरिस्वा निवासी मुरारपुर पंचायत की मुखिया फरजाना अंसारी और उसका पति कमरूद्दीन अंसारी का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 1 देशी कारबाईन, 7 मैगजीन, 1 रिवाल्वर, 4 देशी पिस्टल, 1 राइफल 110 गोली, 1 लाइसेंसी राइफल, 1 पजेरो, 1 थार, 1 वेन्यु, 1 फॉर्च्यूनर, 1 स्कॉर्पियो, 1 किया सोनेट और 1 बाईक जप्त किया है.

शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए मोतिहारी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सरिस्वा गांव के मुखिया पति कमरुद्विन अंसारी के घर में काफी मात्रा में अवैध हथियार रखा हुआ है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम सदर-2 के एसडीपीओ, साईबर डीएसपी, बंजरिया, रघुनाथपुर, तुरकौलिया, नगर, मुफ्फसिल, एससी/एसटी थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम सरिस्वा के वर्तमान मुखिया फरजाना अंसारी के घर पर छापामारी किया गया. जिसमें देशी कारबाईन, मैगजीन, रिवाल्वर, देशी पिस्टल, राइफल, गोली, आघा दर्जन लग्जरी वाहन समेत अन्य समान बरामद किया गया. मुखिया और उसके पति को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में प्राथमिकी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed