Patna: गोपालगंज के रामपुर स्थित ब्रह्मस्थान के समीप क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी मामले में कटेया थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी हनान मियां और उसका पुत्र नूर आलम अंसारी का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकीर के अनुसार रविवार को कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ब्रह्मस्थान के समीप दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली. सूचना पर हथुआ एसडीपीओ और कटेया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन की गई. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया. घायल व्यक्ति को गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया. वही छापेमारी कर नूर आलम अंसारी और उसके पिता हनान मियां को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछ ताछ की जा रही है. मौके पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. जख्मी के फर्दव्यान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.
