Patna: 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी को एनआईए ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. जेल ब्रेक कर फरार चल रहे आरोपी कपड़ा बेचने के बहाने संगठन से लोगों जोड़ने का काम करता था. मोतिहारी के टाउन थाना पुलिस एवं एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी काश्मीर सिंह गलवंडी उर्फ बलबीर सिंह को पकड़ा है.पंजाब के लुधियाना जिले के सदर थाना का रहने वाले आतंकी काश्मीर सिंह गलवंडी उर्फ बलबीर सिंह से कई सुरक्षा एजेंसिया पूछताछ की. इसके बाद एनआईए ट्रांजिट रिमांड पर ले गई. पूछताछ में नाभा जेल ब्रेक कांड से लेकर बब्बर खालसा व खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह संधु के साथ मिलकर न सिर्फ आतंकी गतिविधियों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी, बल्कि नाभा जेल ब्रेक कांड, पंजाब के खुफिया मुख्यालय पर हमला सहित अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया. साथ ही बताया कि संगठन को विदेश से फंड मिलता है. पहचान छुपाने के लिए कपड़ा बेचने का काम करता था. इसी बहाने लोगों को खालिस्तानी आतंकी संगठन से जोड़ता था.
27 नवंबर 2016 में नाभा जेल ब्रेक कांड काश्मीर सिंह के साथ पांच अन्य आतंकी जेल फरार हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed