Patna: जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र स्थित घोड़पारण जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद पुलिस ने बरामद किया है. इनमें एक देसी मस्कट रायफल, तीन कमर्शियल डेटोनेटर, 700 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट, चार नोजल स्टिक, 8 एमएम का एक गोली, 12 बोर का दो गोली, पांच खोखा, पांच देशी मेड बम हथगोला शामिल है. अमोनियम नाइट्रेट और बम को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमुई एसपी के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के तहत सिमुलतल्ला थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम छापेमारी अभियान चलाया. छापामारी के क्रम में घोड़पारण पहाड़ी में बने नाले के किनारे पर खुदाई करने पर पुराने बोरे के भीतर विस्फोटक समेत अन्य समान बरामद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *