Ranchi: पलामू के तमदागा स्थित घर से नवाबाजार थाना पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. वही एक आरोपी को भी गिरफ्तार
किया है. पकड़े गए आरोपी योगेन्द्र सिंह शराब की लोडिंग, अनलोडिंग एवं रेकी का काम करता था, जिसके बदले उसे पैसे मिलता था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तमदागा में अवैध विदेशी शराब के भंडारण और बिक्री की गुप्त सूचना पर एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल तमदागा में संजय सिंह के नए पक्के मकान में छापा मारा गया. मौके पर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस बल की सतर्कता से गिरफ्तार कर लिया गया. घर की तलाशी लेने पर दो कमरों में ROYAL CARRIAGE ब्रांड की 535 कार्टून शराब बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी यह भी स्वीकार किया कि वह इस अवैध कारोबार में मकान मालिक संजय सिंह बिहार निवासी सोनू सिंह और अन्य के साथ संलिप्त है. वह वाहन के माध्यम से शराब की लोडिंग, अनलोडिंग एवं रेकी का काम करता था, जिसके बदले उसे पैसे मिलते थे. इस संबंध में नावाबाजार थाना (कांड संख्‍या 49/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed