Patna: औरंगाबाद के गोबरदाह पहाड़ के पास सर्च अभियान भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गोली समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. औरंगाबाद में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाये जानें के लिए औरंगाबाद पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से लगातार एन्टी नक्सल अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में आसूचना के आधार पर संयुक्त रूप से मदनपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाह पहाड़ के पास सर्च अभियान चलाया गया. इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने गोबरदाह पहाड के पास 44 गोली, 32 खोखा, 25 मीटर कोडेक्स वायर, 29 पीस कॉमर्सियल डेटोनेटर, 1 पीस केन IED डेटोनेटर के साथ, 01 प्रेशर मेकेनिज्म दो मिटर तार के साथ एवं 09 वोल्ट बैट्ररी को बरामद किया. बरामद IEID एवं डेटोनेटर को मौके पर ही सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट किया गया. इस संदर्भ में मदनपुर थाना (कांड संख्या-25/26) प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed