Patna: मानसी के रोहियार गांव स्थित बालू घाट के नजदीक चल रहे मिली गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एसटीएफ ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार निवासी सरोज यादव, मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के पौकड़ी निवासी अजय मडंल और सिताराम सिंह का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 2 रायफल, 1 ड्रील मशीन, 1 ग्लैंडर, 1 नेहाय, भट्टी, हेक्सा ब्लेड, रेती, सरसी, रिच, 2 बेन्डींग मशीन, 4 गुना मशीन, बेस प्लेट पतर, 1 खोखा, बेलींग होल्डर, बाइस, अक्षर बेल, कट्टा बेस, आरी फेम, गोली रेती, हथौड़ा, स्कू ड्राईवर, छेनी, ड्रील बोर और ऐमींग बेस बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देश के अनुसार अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में मानसी थाना पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में मानसी थाना क्षेत्र के ग्राम रोहियार स्थित बालू घाट के पास से छापामारी किया गया. जहां से अवैध अग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मानसी थाना (कांड सं0-240/25) में मामला दर्ज किया गया है.
