Patna: घर से पढ़ने निकली युवती को बिहटा स्टेंशन पर झांसा में लेकर 1.20 लाख रुपये में हरियाणा में बेचकर शादी कराने के मामले में कैमूर के सोनहन थाना पुलिस पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही अपहृत युवती को हरियाणा से बरामद किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी में पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा निवासी सन्नी कुमार, प्रदीप कुमार गोपालपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा मनोहरपुर निवासी सरिता देवी, हरियाणा के सदर नारतौल थाना क्षेत्र के बासपिरा रोड महेन्दरगढ निवासी प्रियांका कुमारी और मोहन कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल को सोनहन निवासी के लिखित आवेदन के आधार पर सोनहन थाना (कांड सं0-49/2) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें आवेदक ने बताया कि 7 अप्रैल को मेरी बेटी घर से पढ़ने के लिये निकली पर घर वापस नहीं आई.
घटना की गंभीरता को देखते हुए तकनिकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर पांचों आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला सरिता देवी ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि अपहृता बिहटा स्टेशन पर मिली थी जिसे बहला-फुसला एवं शादी का झांसा देकर अपने घर लाए. उसका फर्जी आधार कार्ड (नाम-काव्या कुमारी, पिता राजेश महतो पता मेहंदीगंज पटना सिटी बिहार) बनवाया गया. इसके बाद अपहृता को खाटु के दर्शन कराने के बहाने हरियाणा ले जाया गया. जहां मोहन कुमार नामक युवक से 1.20 लाख रुपये में शादी करवा दिये. वही मिले रुपये को चारो आपस में बांट लिया. अन्य चारो आरोपी ने भी अपनी संलिप्त को स्वीकार किया है.
