Patna: राजधानी पटना में बम विस्फोट में एक बच्ची जख्मी हो गया. घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज इलाके का है. घटना की जानकारी मिलने ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसडीपीओ-1 दीक्षा ने बताया कि 3 मई रात के नौ बजे सूचना मिली कि बाकरगंज के गंगूपासी गली है उसमें दो बम बिस्फोट हुआ है. सूचना पर पिरबिहोर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खँगाला गया, जिसमें विस्फोट की घटना की पुष्टि हुई. एक बच्ची को हल्की चोट लगी है. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
