Patna: पक्षियों को मारने के चक्कर में एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. वही दो बच्ची बीमार है जिसका इलाज चल रहा है. मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के नौउओ पोखर गांव का है. जहां पक्षियों को मारने के लिये जहर मिलाकर मिठाई बिखेर दिया जाता था. जिसका सेवन करने से बच्ची क मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज किया. वही समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी मंजय धामी और दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर निवासी जंगली कुरेही नामक दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के नौउओ पोखर गाँव में मंजय धामी व जंगली कुरेही मिठाई में जहर मिला कर पंक्षी को मारने के लिए जहाँ-तहाँ मिठाई को बिखेर देता था. इसी क्रम में दोनों ने नौउआ पोखर गाँव में मिठाई में जहर मिला कर जहाँ तहाँ बिखेर दिया, जिसका गांव के तीन छोटे छोटे बच्चे ने कर लिया. जिससे तीनों बच्चे बीमार हो गए. ईलाज के क्रम में एक 5 वर्षीय बच्ची का मौत हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
