Patna: बेगुसराय DPO का साईन बोर्ड लगाकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बलिया थाना पुलिस ने सरगना समेत सात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ पप्पू, सम्पूर्ण कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार, सिंटु कुमार उर्फ सिंटुनिया, नौरंगा दीयरा के रहने वाले शुभम कुमार औऱ खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला निवासी चंदन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, 4 गोली, स्कॉर्पियो (BR08P3501) और 7 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान बलिया थाना गश्ती टीम को एसटीएफ ने सूचना दिया कि एक स्कॉर्पियो दियारा के तरफ से कुछ अपराधी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से आ रहे है. जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना बलिया थाना गश्ती टीम एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम दियारा क्षेत्र में छापामारी करने पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर स्कॉर्पियों गाड़ी भागने लगा. गाड़ी में आगे में GOVT OF BIHAR DPO बेगूसराय का साईन बोर्ड लगा हुआ था. गाड़ी को पुलिस टीम के द्वारा ग्राम मनेसरपुर के पास से पकड़ा गया. उसमें सवार संजीव कुमार उर्फ पप्पू, सम्पूर्ण कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार, सिंदु कुमार, शुभम कुमार एवं चंदन कुमार को पकड़ा गया. सभी के पास से मोबाईल बरामद तथा स्कार्पियों (BR08P3501) को जप्त किया गया. सिंटु कुमार के मोबाईल में कई हथियार का फोटो मिला. पुछने पर शुभम कुमार बताया कि सिंटु कुमार के घर में हथियार गोली रखा हुआ है, चलकर बरामद करा सकते है. पुलिस टीम शुभम कुमार और सिंटु कुमार को लेकर ग्राम-शादीपुर (कासिमपुर) में सिंटु कुमार के घर से 1 देशी कट्टा और 4 गोली बरामद किया. पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि हमलोगो का एक गिरोह है जिसका सरगना संजीव कुमार उर्फ पप्पू है, धीरज कुमार DPO बेगूसराय का साईन बोर्ड लगाकर गाड़ी को ले जाता है जिसपर कोई शक नहीं करता है हमलोग घटना को अंजाम देते है. पूर्व में कई घटना को अंजाम दे चुके है. इस संबंध में बलिया थाना (कांड सं0-52/26) में मामला दर्ज किया गया है.
