Ranchi: नशीला पदार्थ देकर चालक को बेहोश कर वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चतरा के सदर थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ राजीव रंजन उर्फ मनन चौधरी उर्फ मो० शाहबाज़ बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षे6 के शाहजंगी का रहने वाला है. आरोपी के पास से 42 नशीली गोलियां, ट्रक का जीपीएस निकालने के उपकरण (प्लास, पेचकस आदि) तथा 17,000 नकद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना (कांड संख्या-91/26) में दर्ज किया गया था. पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ क्षेत्र में पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रक के साथ पकड़ा. पूछताछ के दौरान आरीप आदित्य राज ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार की है. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि वह अपने सहयोगियों एखलाक खान, राजेश यादव एवं टुनु यादव के साथ मिलकर पूर्व में भी पश्चिम बंगाल एवं बिहार के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. गिरोह द्वारा चोरी किए गए ट्रकों को बंगाल के पन्नागढ़ में बेच दिया जाता था. इस मामले में अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
